सिंगरौली : जिला मुख्यालय बैढ़न के नपानि के वार्ड क्रमांक 30 घुरीताल के आजाद चौक के समीप एक बिजली का खम्भा पिलर एवं दिवाल पर टिका हुआ है। जहां एक बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। करीब 8 महीने से समस्या बनी हुई है, लेकिन इसका निदान एमपीईबी अमला नही कर पाया है।दरअसल जानकारी के अनुसार नगर पालिक निगम के वार्ड क्रमांक 30 के घुरीताल अंतर्गत आजाद चौक के समीप रामप्रसाद अग्रहरि एवं रामलक्ष्मन अग्रहरि के घर के बीच एक बिजली एलटी लाइन का पोल पिछले 8 महीने से झुका हुआ है और इस खम्भे को एमपीईबी अमले ने मकान स्वामी के पिलर में रस्सी के सहारे बांध दिया है।
रहवासियों का कहना है कि आज तक इसे बदला नही गया है, जबकि रहवासी राजेश कुमार गुपता ने 7 माह पूर्व एवं सुनील कुमार गुप्ता एक सप्ताह पूर्व सीएम हेल्पलाइन 181 में शिकायत दर्ज कराया है। इनका आरोप है कि शिकायत का अब तक कोई परिणाम नही निकला है, बल्कि सीएम हेल्पलाइन को बंद कराने का दबाव एमपीईबी के अमले के द्वारा नाजायज तरीके से दिया जाता है। आगे यह भी कहा कि मौजूदा पोल से कभी भी कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। जिले के एमपीईबी अमला शायद किसी बड़े हादसे के इंतजार में है। शायद इसीलिए नया खम्भा नही गाड़ा जा रहा है, जबकि यह समस्या 8 महीने से है। यह भी बताया कि राजेश कुमार का बीच-बीच में 181 के शिकायत को अपने आप बंद करा देते हैं। जबकि समस्या का समाधान यथावत है। रहवासियों ने इस ओर कलेक्टर एवं अधीक्षण अभियंता एमपीईबी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया है।
