वडोदरा, 20 जनवरी (वार्ता) दिल्ली कैपिटल्स ने महिला प्रेमियर लीग में मंगलवार को मुम्बई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
दिल्ली की कप्तान जेमिमा रॉड्रिग्स ने टॉस जीतने के बाद कहा कि अंडर लाइट्स गेंद स्किड करेगी और ओस आने की संभावना है। दिल्ली कैपिटल्स में एक बदलाव है, मिन्नू मणि की जगह दिया यादव को जगह दी गई है। रॉड्रिग्स ने कहा कि दिया भले ही 16 वर्ष की हैं लेकिन वह बड़े शॉट्स खेल सकती हैं।
मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि पहले गेंदबाज़ी करने का बेहतर विकल्प होता। एमआई में चार बदलाव हैं, वैष्णवी शर्मा आज डेब्यू कर रही हैं। कमालिनी की जगह राहिला फ़िरदौस खेल रही हैं। पूनम खेमनार की वापसी हुई है।
टीमें :
दिल्ली कैपिटल्स : 1 शेफ़ाली वर्मा, 3 लिज़ेल ली (विकेटकीपर), 3 लॉरा वुलफ़ार्ट, 4 जेमिमाह रॉड्रिग्स (कप्तान), 5 मरीज़ान काप, 6 लूसी हैमिलटन, 7 दिया यादव, 8 निकी प्रसाद, 9 स्नेह राणा, 10 एन श्री चरणी, 11 नंदनी शर्मा
मुंबई इंडियंस : 1 राहिला फ़िरदौस (विकेटकीपर), 2 हेली मैथ्यूज़, 3 नैट सिवर-ब्रंट, 4 हरमनप्रीत कौर (कप्तान), 5 सजना सजीवन, 6 निकोला कैरी, 7 अमनजोत कौर, 8 पूनम खेमनार, 9 संस्कृति गुप्ता, 10 वैष्णी शर्मा, 11 शबनिम इस्माइल
