काव्य महोत्सव: केप्टिन करैया को मिला साहित्य सम्मान

नर्मदपुरम। काशी विश्वनाथ धाम वाराणसी स्थित कैलाश मठ के भव्य आध्यात्मिक परिसर में महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी आशुतोषानंद गिरी के सानिध्य में संपन्न अखिल भारतीय काव्य महोत्सव एवं सम्मान समारोह गत दिवस महामंडलेश्वर स्वामी आशुतोषानंद गिरी के संरक्षण एवं मुख्य आतिथ्य में प्रो. ओमपाल सिंह निडर की अध्यक्षता मे छंदाचार्य कवि गीतकार भूषण त्यागी, अंतरराष्ट्रीय हास्य कवि डॉ अनिल चौबे गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पं.हरिराम व्दिवेदी स्मृति भोजपुरी साहित्य -शोध न्याय वाराणसी व्दारा नर्मदांचल के साहित्य सेवक एवं नर्मदा आव्हान सेवा समिति के संस्थापक केप्टिन करैया का सम्मान किया गया। उल्लेखनीय है श्री करैया नवोदित कवियों मे उत्साह बढाने के लिए कार्य कर रहे है। काव्य की प्रतिमाऐं जो घर पर दम तोड रही है,मंच नही है अवसर नही है,ऐसे नये कवियों को तलाश कर घर से निकालकर समाज के सामने लाने का प्रयास कर रहे है।

 

Next Post

इटारसी स्टेशन पर अवैध वेंडरों का कब्जा, लायसेंसी ठेकेदार परेशान

Thu Jun 26 , 2025
( पुनीत दुबे) इटारसी. रेलवे स्टेशन इटारसी के लायसेंसी ठेकेदारों के वेंडरों पर अवैध वेंडरों का कब्जा वर्षों से चला आ रहा है. रेल प्रशासन इस ओर कार्यवाही करना भूल जाता है. क्योंकि लायसेंसी ठेकेदारों की फीस तो रेलवे के खाते में जमा होती है पर अवैध वेंडरों की मोटी […]

You May Like