नवनिर्मित मार्केट में व्यापार करने मछली व्यापारी उत्साहित

जबलपुर: गुरंदी में नवनिर्मित आधुनिक मछली मार्केट अब पूरी तरह तैयार है, जिसे लेकर स्थानीय व्यापारियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह और निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने प्रशासनिक टीम के साथ मार्केट का सघन निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया।कलेक्टर एवं निगमायुक्त ने निरीक्षण के दौरान बताया कि अब मछली व्यापारियों को सड़कों के किनारे, धूल और अव्यवस्था के बीच बैठने की जरूरत नहीं होगी। उन्हें एक सुसज्जित और सुरक्षित छत मिलेगी, जिससे उनका व्यापार और सामाजिक सम्मान दोनों बढ़ेगा।

सड़कों के किनारे से दुकानें हटने के कारण शहर का यातायात सुगम होगा और राहगीरों को आवाजाही में सुगमता होगी। मार्केट को आधुनिक मानकों के अनुरूप बनाया गया है, जिससे क्षेत्र में गंदगी की समस्या समाप्त होगी और खरीदारों को भी एक स्वच्छ वातावरण मिलेगा। सभी प्रमुख मछली विक्रेताओं के एक स्थान पर आने से यह क्षेत्र मछली व्यापार के एक बड़े केंद्र के रूप में विकसित होगा, जिससे व्यापारियों की आय में भी वृद्धि की संभावना है। वहीं व्यापारियों का कहना है कि वे लंबे समय से एक सुरक्षित स्थान की तलाश में थे, और अब प्रशासन के इस प्रयास से वे खुशी-खुशी नए मार्केट में अपना कारोबार शुरू करने को तैयार हैं।
व्यापारियों की सुविधाओं का रखा जाए ध्यान: कलेक्टर
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि व्यापारियों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाए ताकि उन्हें शिफ्टिंग में कोई समस्या न हो। वहीं, निगमायुक्त ने स्पष्ट किया कि शहर के सौंदर्यीकरण और व्यवस्थित बाजार प्रणाली के लिए यह प्रोजेक्ट मील का पत्थर साबित होगा। यह केवल एक मार्केट नहीं, बल्कि व्यापारियों के स्वाभिमान और शहर की स्वच्छता के बीच एक सेतु है।

Next Post

गुरुद्वारे के सामने से हटा अवैध अतिक्रमण

Thu Apr 2 , 2026
जबलपुर:शहर के यातायात को सुगम बनाने और सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त करने की दिशा में जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस बल ने एक मिसाल पेश की है। कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय, एवं निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के मार्गदर्शन में गोरखपुर गुरुद्वारे के सामने लंबे समय से […]

You May Like