बकरी को लेकर विवाद, दबंगों की मारपीट से धर्मपुरा गांव में तनाव; पीड़ितों ने एसपी को सौंपा आवेदन

छतरपुर। जिले के नौगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मपुरा गांव में बकरी को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। जानकारी के अनुसार, इस विवाद में कुशवाहा परिवार के साथ अर्धघुमक्कड़ समाज के कुछ लोगों द्वारा मारपीट की गई, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई।

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने न्याय की गुहार लगाते हुए मंगलवार को दोपहर करीब 2:00 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आवेदन सौंपा। परिवार का आरोप है कि उनके साथ बेवजह मारपीट की गई और उन्हें धमकाया भी गया।

पीड़ितों ने प्रशासन से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा का माहौल बना हुआ है।

फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच किए जाने की बात कही जा रही है।

Next Post

अंबेडकर जयंती पर भिंड में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम

Wed Apr 8 , 2026
भिंड: डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल के अवसर पर सभी जिला मुख्यालयों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। डॉ. अंबेडकर की जयंती के कार्यक्रम 8 अप्रैल से आरंभ होकर 14 अप्रैल तक चलेंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम भिंड जिला मुख्यालय पर होगा। जिला मुख्यालय सहित सभी विकासखंडों में भी अंबेडकर […]

You May Like