
ग्वालियर। डबरा शहर में आचार्य मुनिराज श्री 108 विनम्र सागर महाराज के शिष्य मुनि श्री 108 विनय सागर महाराज का आज मंगल चातुर्मास के लिए नगर मंगल प्रवेश हुआ। मुनि श्री का भव्य मंगल प्रवेश शहर के जैन भोजनालय से आरंभ हुआ और सराफा बाजार स्थित जैन मंदिर से होते हुए कस्टम हनुमान मंदिर रोड स्थित जैन मंदिर पर जाकर समापन हुआ। जैन समाज द्वारा डीजे बाजे और भजनों पर नाचते गाते हुए भव्य शोभा यात्रा शहर में निकाली गई। मुनि वर्षाकाल में चातुर्मास में डबरा रहेंगे। उनके सानिध्य में शहर में कई महत्वपूर्ण अनुष्ठान चातुर्मास के दौरान होगे। सकल दिगंबर जैन समाज अरिहंत पथ वर्षायोग समिति द्वारा अनुष्ठान कराया जा रहा है।
