शिवपुरी: कैंसर चिकित्सालय एवं शोध संस्थान ग्वालियर द्वारा शिवपुरी में निशुल्क कैंसर जांच एवं निदान शिविर का आयोजन गायत्री पार्क मैं तथागत फाउंडेशन शिवपुरी के सहयोग से किया गया l शिविर की शुरुआत रविंद्र कुमार कलेक्टर शिवपुरी, जसवंत जाटव भाजपा जिला अध्यक्ष, आलोक इंदुरिया अध्यक्ष तथागत फाउंडेशन, प्रमोद खरेजी संरक्षक तथागत फाउंडेशन, डॉक्टर गुंजन श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई।
कैंसर चिकित्सालय ग्वालियर के डॉक्टर गुंजन श्रीवास्तव मेडिकल ऑंकोलॉजिस्ट, डॉक्टर निधीशा अग्रवाल नाक कान एवं गला रोग विशेषज्ञ, डॉ रजनी अग्रवाल स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर दीपक शाक्य द्वारा कैंसर एवं तथागत फाउंडेशन की ओर से डॉक्टर नीति अग्रवाल एवं डॉक्टर प्रमोद खरे ने सामान्य मरीजों का परीक्षण किया। शिविर में मरीजों में कैंसर के लक्षण की संभावित जांच हेतु पैप स्मीयर, बायोप्सी एवं मैमोग्राफी की जांच निशुल्क की गई एवं अन्य जांच से जैसे एमआरआई, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड तथागत फाउंडेशन के द्वारा रियायती दरों पर करवाई गई। इस शिविर में 150 से ज्यादा मरीज का परीक्षण किया गया। जिसमें से 12 से 15 मरीज में कैंसर के लक्षण पाए गए जिन्हें आगे के इलाज के लिए कैंसर चिकित्सालय ग्वालियर रेफर किया गया।
