शराबी पति ने पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर की हत्या

सौसर:सौसर थाना क्षेत्र के रामाकोना में घरेलू विवाद के चलते शराबी पति ने अपनी पत्नी की डंडे से वार कर हत्या दी। घटना बीती रात की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है।
यह है घटनाक्रम-
मिली जानकारी के अनुसार, मृतिका शांति बाई पति पुंजाराम तुमडाम 55 साल निवासी गहरा नाला दरगाह के पास रामाकोना, मजदूरी कर जीवन यापन करती थी। टीआई रूपलाल उईके के मुताबिक उसका पति पुंजाराम 60 साल के साथ आए दिन विवाद होता था। बताया गया कि बीती रात भी दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ, जिसके बाद पुंजाराम ने पत्नी पर डंडे से हमला कर दिया। हमले से शांति बाई की मौके पर ही मौत हो गई।
बेटे ने बताया वारदात का हाल
मृतिका के बेटे अरविंद उर्फ अरुण तुमडाम ने पुलिस को बताया कि रात करीब 11:30 बजे उसका परिचित धरमु घर आया और बताया कि “तेरी मां को तेरे पिता ने मार डाला।” यह सुनकर अरविंद तुरंत मौके पर पहुंचा। वहां झोपड़ी का दरवाजा बाहर से संकली से बंद था। संकली खोलकर अंदर प्रवेश करने पर उसने अपनी मां को खटिया पर मृत अवस्था में पाया। बेटे ने बताया कि उसके माता-पिता शराब पीने के बाद अक्सर आपस में झगड़ा करते थे।

कई बार पिता ने मां से मारपीट भी की थी।बहरहाल घटना की सूचना मिलते ही सदबल मौके पर पहुंचे रूपलाल उइके घटनास्थल को सुरक्षित किया और एफएसएल यूनिट को भी मौके पर जांच के लिए बुलाया गया। बताया गया कि पुलिस ने आरोपी पुजाराम के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस 2023 के तहत हत्या का प्रकरण दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

घर के पास पेड़ से लटका मिला छात्रा का शव, बैग में मिली प्रेग्नेंसी किट

Mon Sep 29 , 2025
शिवपुरी: शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा की लाश पेड़ से लड़की हुई मिली है. 21 साल की छात्रा की जेब से एक सुसाइड नोट भी पुलिस ने बरामद किया है. सुसाइड नोट की जांच पड़ताल की जा रही है. युवती की संदिग्ध […]

You May Like