बिहार चुनाव के पहले चरण के सबसे अमीर प्रत्याशी कौन? 23.36 करोड़ की संपत्ति के साथ शिशिर कुमार ने तेजस्वी और सम्राट चौधरी को छोड़ा पीछे

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर 2025: बिहार विधानसभा चुनाव (2025) के पहले चरण में 121 विधानसभा क्षेत्रों के लिए आज (शुक्रवार) नामांकन की अंतिम तारीख है। नामांकन के साथ प्रत्याशियों की ओर से दायर किए गए हलफनामों से राज्य के सबसे अमीर कैंडिडेट का पता चला है। पटना की मेयर सीता साहू के बेटे शिशिर कुमार के पास कुल 23.36 करोड़ रुपये की संपत्ति है, और वे पहले चरण के सबसे धनी प्रत्याशी हैं।

यादव बंधुओं की संपत्ति का ब्योरा

सबसे अमीर प्रत्याशियों में राजद नेता तेजस्वी यादव या उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जैसे बड़े नेताओं का नाम शीर्ष पर नहीं है। तेजस्वी यादव (राघोपुर) के पास पत्नी राजश्री समेत कुल 8.1 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति है। वहीं, उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव (जनशक्ति जनता दल) के पास कुल 2.88 करोड़ रुपये की संपत्ति है। भाजपा प्रत्याशी सम्राट चौधरी (तारापुर) ने अपने हलफनामे में कुल 11.31 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति का ब्योरा दिया है।

तेजस्वी की पत्नी के पास भी संपत्ति

हलफनामे के अनुसार, तेजस्वी यादव के पास 6.12 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 1.88 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी राजश्री यादव के पास भी 1.88 करोड़ रुपये की संपत्ति है, जिसमें 59.69 लाख रुपये की अचल संपत्ति शामिल है। तेज प्रताप यादव की चल संपत्ति (91.65 लाख रुपये) में पांच वर्षों में मामूली गिरावट आई है, जबकि उनकी अचल संपत्ति 1.96 करोड़ रुपये है।

Next Post

अमित शाह ने नीतीश से मुलाकात के बाद कहा- मुख्यमंत्री का फैसला चुनाव के बाद NDA विधायक दल करेगा; महागठबंधन में सीट शेयरिंग उलझी

Fri Oct 17 , 2025
नई दिल्ली/पटना, 17 अक्टूबर 2025 :केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने तीन दिवसीय बिहार दौरे के दौरान आज पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर मिले। दोनों नेताओं के बीच करीब 15 मिनट तक चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई। नीतीश से मुलाकात से पहले अमित शाह ने एक […]

You May Like