तालाब की जमीन से दुकानें और अवैध दीवार हटाई

इंदौर: नगर निगम द्वारा बारिश का पानी सहजने के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में आज नगर निगम ने तलावली चांदा तालाब की 14 पक्की दुकानें एवं अवैध दीवार हटाने की कार्रवाई की गई.जल गंगा संवर्धन अभियान में शहर के जल स्रोतों एवं तालाबों के संरक्षण और वर्षा का पानी सहजने का काम किया जा रहा है. नगर निगम द्वारा तालाबों के कैचमेंट एरिया और तालाब की चैनलों से अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है.

आज आयुक्त क्षितिज सिंघल के निर्देश पर अपर आयुक्त प्रखर सिंह के द्वारा जोन क्रमांक 22, वार्ड क्रमांक 35 के तलावली चांदा तालाब की भूमि पर अवैध अतिक्रमण हटाने का कार्य किया गया. इस दौरान अवैध रूप से निर्मित 14 पक्की दुकानों तथा करीब 100 मीटर बाय 4 मीटर की अवैध पक्की दीवार को हटाकर तालाब में पानी आने के रास्ते को खोला गया. कार्रवाई के दौरान भवन अधिकारी वैभव देवलासे, भवन निरीक्षक सचिन गैहलोत तथ रिमूवल प्रभारी बबलू कल्याने और निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे.

Next Post

मंडे को नहीं थमा ‘कॉकटेल 2’ का जादू, बॉक्स ऑफिस पर शाहिद कपूर का जलवा बरकरार

Tue Jun 30 , 2026
‘कॉकटेल 2’ ने अपने दूसरे सोमवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए बॉक्स ऑफिस पर पकड़ मजबूत रखी है। फिल्म ने वर्किंग डे में 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की नई रोमांटिक-ड्रामा फिल्म ‘कॉकटेल 2’ लगातार अपनी चमक बिखेर रही है। जून के महीने में रिलीज […]

You May Like