वॉर 2 की शूटिंग पूरी होने पर भावुक हुये ऋतिक रोशन

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड के एक्शन स्टार ऋतिक रोशन फिल्म वॉर 2 की शूटिंग पूरी होने पर भावुक हो गये।

ऋतिक रोशन इन दिनों आने वाली फिल्म ‘वॉर 2’ को लेकर चर्चा में हैं। ऋतिक रोशन ने बताया कि फिल्म वॉर 2 की शूटिंग पूरी हो चुकी है।

ऋतिक रोशन ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की, जिसमें वह ‘वॉर 2’ की पूरी टीम के साथ केक काटते नजर आ रहे हैं। ऋतिक ने कैप्शन में लिखा, “149 दिन का एक्शन, डांस, पसीना, खून, चोटें और मेहनत… और ये सब इसके लायक था।”

ऋतिक ने लिखा कि जूनियर एनटीआर के साथ काम करना सम्मान की बात रही, वहीं, कियारा आडवाणी के बारे में उन्होंने कहा “आपका घातक पक्ष दुनिया को दिखाने का इंतजार नहीं हो रहा।” उन्होंने निर्देशक अयान मुखर्जी को भी धन्यवाद कहा और कहा कि इस फिल्म को दर्शकों तक पहुंचाने की यात्रा अब शुरू हो चुकी है।

ऋतिक ने बताया कि ‘वॉर 2’ 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Next Post

शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने में अपना योगदान दें

Thu Jul 10 , 2025
सीहोर. शहर में तेजी से विकास कार्य किया जा रहा है. नगर में नालियों के साथ सड़कों का निर्माण किया जा रहा है. इसके अलावा शहर को सुंदर और स्वच्छ रखने के लिए नपा अमला सक्रिय है. बुधवार को नपा अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने करीब 10 लाख की लागत से […]

You May Like