सीहोर. शहर में तेजी से विकास कार्य किया जा रहा है. नगर में नालियों के साथ सड़कों का निर्माण किया जा रहा है. इसके अलावा शहर को सुंदर और स्वच्छ रखने के लिए नपा अमला सक्रिय है. बुधवार को नपा अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने करीब 10 लाख की लागत से बनाई जाने वाली सड़क का भूमि पूजन यहां पर मौजूद नागरिकों से कराया. इस मौके पर नपा सीएमओ सुधीर सिंह, पार्षद प्रतिनिधि दीपेन्द्र कसोटिया आदि शामिल थे. पार्षद प्रतिनिधि दीपेन्द्र कसोटिया ने बताया कि बुधवार को नपाध्यक्ष श्री राठौर के द्वारा 10 लाख की लागत से बनाई जाने वाली सड़क निर्माण से क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी. रोड का निर्माण नाले तक किया जाएगा. सीएमओ श्री सिंह ने कहा कि अपने शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में अपना योगदान दें. इसके लिए सार्वजनिक स्थलों, खाली प्लाटों और इधर-उधर कचरा ना फेंकें.
शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने में अपना योगदान दें
