सौरभ शर्मा मामले पर बढ़ी सरगर्मी, कांग्रेसी प्रतिनिधि मण्डल ने किया EOW का रुख

भोपाल: परिवहन आरक्षक सौरभ शर्मा के मामले पर राजनीति लगातार गर्माती जा रही है । आज फिर सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों के बीच सदन के बाहर गहमा गहमी देखी गई।

सदन के बाहर हंगामे के बीच नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल आज आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के दफ्तर की ओर रवाना हुआ। जहाँ इस मामले की जाँच कराने के सम्बन्ध में ज्ञापन सौपा जायेगा। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में सचिन यादव,जयवर्धन सिंह और दिनेश जैन सहित दर्जन भर विधायक शामिल हैं।

Next Post

सीएम का एलान रोजगार बढ़ाने मप्र में बढ़ाएंगे धार्मिक पर्यटन

Tue Mar 18 , 2025
ओंकारेश्वर:आज यहां मां नर्मदा की गऊघाट पर पूजा कर रहे दादा गुरु के साथ कार्यक्रम में सीएम डॉक्टर मोहन यादव एवं केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल भी मौजूद हैं। सभी ने माँ नर्मदा जल के कलश की पूजा की है। सीएम ने कहा दादा गुरु एक महान संत है 100 ग्राम […]

You May Like