ओंकारेश्वर:आज यहां मां नर्मदा की गऊघाट पर पूजा कर रहे दादा गुरु के साथ कार्यक्रम में सीएम डॉक्टर मोहन यादव एवं केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल भी मौजूद हैं। सभी ने माँ नर्मदा जल के कलश की पूजा की है। सीएम ने कहा दादा गुरु एक महान संत है 100 ग्राम माँ नर्मदाजी के जल पर 1600 दिनों से अपने साधना कर रहे है यह बहुत बड़ी तपस्या है।
इधर,ओंकारेश्वर में नर्मदा को प्रदूषण मुक्त करने के लिए सीएम ने 600 करोड़ की राशि स्वीकृत की है यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार धार्मिक पर्यटन को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सौभाग्य है कि मध्यप्रदेश में दो ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर और ममलेश्वर स्थित हैं। सिंहस्थ से पूर्व ओंकारेश्वर धाम को महाकाल की तरह जगमगाने हेतु हम प्रतिबद्ध हैं।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्थाओं के प्रबंधन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आज पुनः ओंकारेश्वर यात्रा पर हूं। मुझे विश्वास है कि हमारी योजनाओं से आस्था के इन केंद्रों की दिव्यता और भव्यता और अधिक बढ़ेगी। उधर, मान्धाता विधायक नारायण पटेल ने बताया की उनके बड़े पुत्र प्रीतम पटेल को कन्या के बाद 16 साल के बाद दादा गुरु के आशीर्वाद से पुत्र रत्न प्राप्त हुआ। प्रीतम ने भी अभी दादा गुरु के साथ पैदल परिक्रमा करी है।
