तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को रौंदा, एक की मौत दूसरा गंभीर

सतना: जिले के उचेहरा थाना क्षेत्र में मंगलवार रात हुए सडक़ हादसे में जहां एक की मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर तौर पर घायल हो गया. दुर्घटना एक तेज रफ्तार ट्रक द्वारा बाइक को रौंद दिए जाने के चलते हुई. पुलिस द्वारा फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार नागौद-उचेहरा मार्ग के मध्य खूझा बंदरहा मोड़ पर हुई सडक़ दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई.

जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है. बताया गया कि शाम के समय वहां से गुजर रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को रौंद दिया. जिसकी चपेट में आने के कारण बाइक सवार एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर तौर पर घायल हो गया. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए उचेहरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा.

जहां पर जांच करने पर चिकित्सक द्वारा एक को मृत घोषित कर दिया गया. जबकि दूसरे घायल व्यक्ति को प्रारंभिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. बताया गया कि दुर्घटना होने पर ट्रक चालक उचेहरा के रास्ते मैहर की ओर भाग निकला. पुलिस द्वारा दुर्घटनाकारित करने वाले ट्रक चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

Next Post

व्यापारी से 51 लाख की धोखाधड़ी,ज्वेलर्स पर मामला दर्ज

Wed Apr 30 , 2025
इंदौर:सराफा व्यापारी ने 51 लाख रुपए से अधिक की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी ज्वेलर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है. आरोपी खुद को प्रभावशाली बताकर भाजपा नेताओं के नाम का हवाला देकर धमकाता था.सराफा पुलिस के अनुसार फरियादी विशाल गुप्ता निवासी स्कीम नंबर 78 ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी […]

You May Like