यात्रियों को अनारक्षित टिकट पर मिलेगी 3 % की सीधी छूट

भोपाल। रेलवे द्वारा पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा रेल मंडल के यात्रियों को रेलवन मोबाइल ऐप के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुक करने पर अब 3 प्रतिशत छूट का लाभ दिया जाएगा। यह सुविधा 14 जनवरी 2026 से प्रायोगिक रूप से आगामी छह माह की अवधि के लिए लागू की जा रही है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि वर्तमान में रेलवन ऐप पर केवल आर-वॉलेट के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुक करने पर 3 प्रतिशत की राशि बोनस कैशबैक के रूप में प्रदान की जाती है, जबकि नई व्यवस्था के अंतर्गत 14 जनवरी 2026 से रेलवन ऐप पर सभी डिजिटल भुगतान माध्यमों से अनारक्षित टिकट बुक करने पर यात्रियों को 3 प्रतिशत की सीधी छूट प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह छूट आर-वॉलेट को छोड़कर अन्य सभी डिजिटल भुगतान माध्यमों से रेलवन ऐप पर की गई अनारक्षित टिकट बुकिंग पर लागू होगी, जबकि आर-वॉलेट से बुकिंग की स्थिति में पूर्ववत 3 प्रतिशत बोनस कैशबैक की व्यवस्था जारी रहेगी।

उन्होंने बताया कि यह प्रायोगिक योजना 14 जनवरी से 14 जुलाई 2026 तक प्रभावी रहेगी, जिसके उपरांत सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम द्वारा इसके परिणामों की समीक्षा कर आगे का निर्णय लिया जाएगा। रेलवे का उद्देश्य इस पहल के माध्यम से यात्रियों को डिजिटल माध्यमों से टिकट बुकिंग के लिए प्रोत्साहित करना तथा सुविधा और पारदर्शिता को बढ़ाना है।

Next Post

दिल्ली की रियल एस्टेट क्षमता बढ़ाने के लिए अनिवार्य ग्रीन बिल्डिंग प्रमाणीकरण की सिफारिश

Wed Dec 31 , 2025
नयी दिल्ली, 31 दिसंबर (वार्ता) दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना द्वारा गठित संयुक्त सरकारी-उद्योग कार्य बल ने राजधानी में रियल एस्टेट क्षमता के विकास के लिए ग्रीन बिल्डिंग प्रमाणीकरण अनिवार्य करने की सिफारिश की है। राष्ट्रीय रियल एस्टेट विकास परिषद (नरेडको) के दिल्ली चैप्टर द्वारा आयोजित दिल्ली डेवलपर्स मीट […]

You May Like