
छिंदवाड़ा। कुंडीपुरा थाना क्षेत्र में एक युवका शव टेकड़ी पर लटका हुआ पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। बताया जा रहा है कि मृतक 9 फरवरी को मेले में जाने के लिए घर से निकला थां। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। जानकारी अनुसार निखिल पिता चेतराम धुर्वे उम्र 20 साल इमलिया बोहता का रहने वाला है। वह 9 फरवरी को घर से महादेव मेले का बताकर निकला था। उसका वह वह घर वापस नहीं आया। रविवार की शाम कुछ लोगों टेकड़ी घूमने गए थे। इस दौरान उन्होंने युवक को पेड़ पर लटका देख होष उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तत्काल नीचे उतरवाया। शव से बदबू आने लगी थी। पुलिस के मुताबिक शव पांच से छह दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने सोमवार को शव का पीएम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
