संदीपा धर ने मृणाल ठाकुर को जन्मदिन पर दी बधाई, साझा किया अनदेखा बीटीएस वीडियो

मुंबई, 01 अगस्त (वार्ता) अभिनेत्री संदीपा धर ने अपनी फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ की सह-कलाकार मृणाल ठाकुर के जन्मदिन पर उन्हें सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं दीं और फिल्म के एक डिलीट किए गए दृश्य का अनदेखा बिहाइंड-द-सीन्स (बीटीएस) वीडियो साझा किया।संदीपा ने पोस्ट में लिखा, “हैप्पी बर्थडे मृणाल! ‘दो दीवाने सहर में’ का एक छोटा-सा अनदेखा पल साझा कर रही हूं। यह हमारा एक प्यारा-सा सीन था, जो फिल्म के फाइनल कट में जगह नहीं बना पाया, लेकिन तुम्हारे इस खास दिन पर इसे शेयर किए बिना नहीं रह सकी। तुम बेहद खूबसूरत दुल्हन लग रही थीं और सच कहूं तो उस सीन को निभाते हुए तुम्हें देखना किसी जादू से कम नहीं था।”

उन्होंने लिखा, “आने वाला साल तुम्हारे लिए शानदार परफॉर्मेंस, तरक्की, सुकून और ढेर सारे प्यार से भरा हो। तुम उन सबसे प्रतिभाशाली और प्रेरणादायक लोगों में से एक हो, जिन्हें मैं जानती हूं। उम्मीद है कि जल्द ही फिर से तुम्हारे साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिलेगा। हैप्पी बर्थडे, गॉर्जियस!”

संदीपा की इस पोस्ट ने दोनों अभिनेत्रियों की दोस्ती की झलक पेश करने के साथ-साथ फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ के उस दृश्य को भी सामने ला दिया, जिसे अंतिम संपादन में शामिल नहीं किया गया था। दुल्हन के लिबास में नजर आ रहीं मृणाल ठाकुर और उनके साथ संदीपा धर की कैमिस्ट्री को सोशल मीडिया पर प्रशंसकों ने काफी सराहा है। संदीपा की इस भावुक शुभकामना ने मृणाल के जन्मदिन को और खास बना दिया है।

Next Post

किशोर कुमार के जन्मदिन पर शुरू होगा 3 दिवसीय खण्डवा गौरव दिवस

Sat Aug 1 , 2026
खंडवा: स्वर सम्राट एवं हरफनमौला कलाकार किशोर कुमार की जयंती के उपलक्ष्य में 2 से 4 अगस्त तक तीन दिवसीय ‘खण्डवा गौरव दिवस’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित हुई, जिसमें प्रभारी कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने सभी […]

You May Like