विक्की कौशल की फिल्म छावा ने पहले दिन 31 करोड़ की कमाई की

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल की फिल्म छावा ने पहले दिन भारतीय बाजार में 31 करोड़ की शानदार कमाई की है।

मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनीं फिल्म छावा में विक्की कौशल , रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना की अहम भूमिका है। इस फिल्म में विक्की कौशल, महान मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में हैं, वहीं रश्मिका मंदाना संभाजी महाराज की पत्नी येसूबाई की भूमिका में हैं।

लक्ष्मण उटेकर के निर्देशन में बनीं फिल्म छावा के निर्माता दिनेश विजान हैं। यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज हुई है।

फिल्म ‘छावा’ को दर्शकों और समीक्षकों से अच्छे रिव्यूज मिल रहे हैं।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, पहले दिन फिल्म छावा ने भारतीय बाजार 31 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म

छावा साल 2025 की अबतक की सबसे बड़ी ओपनर बन गयी है।

Next Post

रुस्लान मुमताज और आन्या तिवारी की फिल्म सरकारी बच्चा 28 फरवरी को होगी रिलीज

Sun Feb 16 , 2025
मुंबई, (वार्ता) रुस्लान मुमताज और आन्या तिवारी की फिल्म सरकारी बच्चा 28 फरवरी को रिलीज होगी। दानिश सिद्दीकी निर्मित और फ्लाइंग बर्ड पिक्चर्स के बैनर तले सूर्यकांत त्यागी और दानिश सिद्दीकी की जोड़ी द्वारा निर्देशित, सरकारी बच्चा आधुनिक समय के प्यार पर एक नया, अनोखा नज़रिया पेश करता है, जहाँ […]

You May Like