सीएम डॉ यादव का कुरवाई विधानसभा क्षेत्र के किसानों ने माना आभार

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और विधायक हरि सिंह सप्रे के नेतृत्व में विदिशा जिले के कुरवाई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोठा के 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मंत्रालय में भेंट की। किसानों ने कोठा बैराज डैम परियोजना के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार व्यक्त किया।

ग्रामीणों ने बताया कि इस परियोजना से क्षेत्र के लगभग 83 गांवों को सिंचाई सुविधा और 325 गांवों को पेयजल का लाभ प्राप्त होगा। ग्रामीणों द्वारा बैराज डैम पर लगभग 10 फीट ऊंचा पुल निर्माण कर वाहनों के आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

Next Post

बीएचईएल भोपाल: समन्वय-2026 के जरिए आपूर्तिकर्ताओं से संवाद

Mon Feb 16 , 2026
भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल के एससीआर विभाग द्वारा आयोजित आपूर्तिकर्ता सम्मेलन “समन्वय-2026” का शुभारंभ महाप्रबंधक (एससीआर) हेमराम पटेल ने दीप प्रज्वलित कर किया। यह आयोजन संस्था और उसके आपूर्तिकर्ताओं के बीच समन्वय एवं पारदर्शिता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। […]

You May Like

मनोरंजन