बीएचईएल भोपाल: समन्वय-2026 के जरिए आपूर्तिकर्ताओं से संवाद

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल के एससीआर विभाग द्वारा आयोजित आपूर्तिकर्ता सम्मेलन “समन्वय-2026” का शुभारंभ महाप्रबंधक (एससीआर) हेमराम पटेल ने दीप प्रज्वलित कर किया। यह आयोजन संस्था और उसके आपूर्तिकर्ताओं के बीच समन्वय एवं पारदर्शिता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक (सामग्री प्रबंधन) आनंद असाटी, अपर महाप्रबंधक (सीएमएम) पी. के. झा सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिला।

सम्मेलन में आमंत्रित आपूर्तिकर्ताओं ने अपने उत्पादों और क्षमताओं पर प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। कंपनी की ओर से अश्विनी कुमार, अलंकार त्रिपाठी, मीनाक्षी सिंह, महेंद्र कुमार महावर, राकेश कुमार तथा राहुल गुप्ता ने एससीआर की आवश्यकताओं, आपूर्तिकर्ता पंजीकरण प्रक्रिया और सामग्री प्रबंधन प्रणाली पर विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम का संचालन रागिनी प्रसाद प्रजापति और रणजीत बराल ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन शिल्पी सिंह ने प्रस्तुत किया।

Next Post

शहर को जाम से बचाने भारी वाहनों की नो एंट्री 

Mon Feb 16 , 2026
रतलाम। शहर में बढ़ते यातायात दबाव और जाम की समस्या से निपटने के लिए भारी वाहनों की नो-एंट्री को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। यातायात प्रभारी जगदीश बिल्लौरे ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी की जिला स्तरीय बैठक में यातायात पुलिस, रतलाम द्वारा एक प्रस्ताव प्रस्तुत […]

You May Like