चंबल का जलस्तर खतरे के निशान से 3 फीट ऊपर, ग्रामीणों का रेस्क्यू, 12 गांव पानी से घिरे

मुरैना। जिले के सबलगढ़ में चंबल नदी का जलस्तर खतरे के निशान 138 फीट से 3 फीट ऊपर बढ़कर बह रहा है। इससे करीब 12 गांवों को पानी ने चारों ओर से घेर लिया है।

राड़ी गांव के 15 लोगों का एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। चंबल नदी का राजघाट पर जलस्तर बढ़कर 143 फीट हो गया है। लक्ष्मणपुर गांव में चंबल का पानी भर गया है।

24 घंटे बाद भी चंबल का जलस्तर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ग्रामीण अपने-अपने घरों में कैद होकर रह गए हैं। रेस्क्यू किए गए लोगों के रहने और खाने-पीने की व्यवस्था प्रशासन ने की है। चंबल नदी 2022 के रिकॉर्ड को तोड़कर अब 2019 के आंकड़े की ओर बढ़ रही है

एसडीएम अरविंद माहौर ने बताया कि सभी ग्रामवासी अपने-अपने गांव में सुरक्षित हैं। उनके आने-जाने के लिए एसडीआरएफ की नाव लगवा दी गई है। चंबल नदी के जलस्तर पर निगरानी लगातार बनी हुई है।

जल संसाधन विभाग ने अटार घाट पर खतरे के निशान 138 फीट से जलस्तर और बढ़ने की स्थिति बताई है। पंचायत के पटवारी, सचिव एवं चौकीदार को निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Next Post

एटीएस की जबलपुर में बड़ी कार्रवाई: दो को पकड़ा

Thu Jul 31 , 2025
जबलपुर। आतंकवाद निरोध दस्ता (एटीएस) ने जबलपुर मेें बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सूत्रों की मानें तो मुस्लिम बहुल इलाके नया मोहल्ला में दबिश दी गई है, इस दौरान दो लोगों को हिरासत मेेंं लिया गया है जिनसे सघन पूछताछ चल रही है। कार्रवाई को पूरी तरह से गोपनीय […]

You May Like