पेट्रोल पंप पर दो बाइकों में भिड़ंत: एक ने दूसरे के सिर पर पटका पत्थर

शिवपुरी। जिले के पिछोर अनुविभाग के खनियाधाना के ग्राम राजापुर से अपने घर लौटते समय दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई जिसमें एक युवक घायल हो गया जिसके बाद दोनों युवकों में भिड़ंत को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद युवक की मारपीट कर दी।

जानकारी के अनुसार वीरन झा पुत्र रतिराम झा ने निवासी ग्राम हुरी ने बताया कि मेरा बेटा वीरन झा मोटरसाइकिल से ग्राम राजापुर से अपने घर ग्राम हुरी आ रहा था तभी रास्ते में पहरिया पेट्रोल पंप के सामने से पेट्रोल पंप से निकलते हुए बिना लाइट की मोटरसाइकिल जिसका नंबर एमपी 33 एम डी 2013 के चालक रमाकांत लोधी ने सामने से मेरी बाइक में टक्कर मार दी जिससे मै घायल हो गया, जिसके बाद मोटरसाइकिल चालक रमाकांत लोधी ने कहा तुमने मेरी बाइक में टक्कर क्यों मारी यह कहकर उसके दो अन्य साथी सोनू लोधी, रोहित लोधी निवासी ग्राम धपौरा ने मारपीट कर सिर पर पत्थर पटक दिया व फरार हो गये।

Next Post

पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी के निर्देशन में साइबर सेल ने की त्वरित कार्यवाही

Sat Jan 4 , 2025
नवभारत न्यूज दमोह। देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आम चौपरा निवासी एक उपाध्याय परिवार की महिला को हैदराबाद पुलिस के नाम से फ़र्ज़ी कॉल कर डिजिटल अरेस्ट करने की कोशिश की गई. इसके बाद महिला ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया और किसी से बात करना भी बंद […]

You May Like

Play sound