ढाबे के पास अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार, 3 हजार से ज्यादा की शराब जब्त

इंदौर: बड़गोंदा पुलिस ने ढाबे के पास कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से देशी और अंग्रेजी शराब की विभिन्न ब्रांड की बोतलें और क्वार्टर जब्त किए हैं.दीपेश यादव के ढाबे के पास दबिश देकर गोपाल यादव निवासी ग्राम आशापुरा को पकड़ा.

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से देशी शराब के 9 क्वार्टर, रॉयल सिलेक्ट के 6 क्वार्टर, बेग पाइपर की 750 एमएल की एक बोतल और लंदन प्राइड की 750 एमएल की एक बोतल बरामद हुई. जब्त शराब की कीमत करीब 3,080 आंकी गई है. थाना प्रभारी प्रकाश वासकले ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर शराब जब्त कर ली है, मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Next Post

बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया पर चला बुलडोजर, गौरा और बिशनखेड़ी में अवैध निर्माण जमींदोज

Sat Jul 4 , 2026
भोपाल: टीटी नगर तहसील क्षेत्र में शनिवार को बड़े तालाब के कैचमेंट क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम ने संयुक्त कार्रवाई की। यह अभियान गौरा गांव और बिशनखेड़ी में चलाया गया, जहां निजी भूमि पर बने अवैध पक्के निर्माणों को बुलडोजर की मदद से हटाया […]

You May Like