
बड़वानी, दीपावली पर्व के मद्देनजर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक (प्रभारी) के निर्देशन में 4 नवम्बर को शहर के व्यस्ततम रेवा सर्कल पर एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस संयुक्त अभियान में एसडीओपी रोहित अलावा, नायब तहसीलदार राहुल सोलंकी और यातायात थाना की टीम ने प्रमुख रूप से हिस्सा लिया। त्यौहारों के सीजन में सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर पटाखों के अवैध परिवहन की आशंका को देखते हुए अभियान के दौरान विशेष रूप से यात्री बसों की सघन चेकिंग की गई, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।
वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त की कार्रवाई
चार पहिया वाहनों पर नियमानुसार ब्लैक फिल्म लगाकर चलने वाले वाहनों पर कार्रवाई।
अमानक एवं मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग कर अत्यधिक शोर और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाली एक मोटरसाइकिल के विरुद्ध चालानी कार्रवाई।
कार्रवाई के मुख्य आंकड़ें
लगभग 25 यात्री बसों सहित अन्य चार पहिया एवं दो पहिया वाहनों की जांच की गई।
20 प्रकरणों में चालानी कार्रवाई की गई।
8000 रूपए का समन शुल्क वसुल किया गया।
