बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया पर चला बुलडोजर, गौरा और बिशनखेड़ी में अवैध निर्माण जमींदोज

भोपाल: टीटी नगर तहसील क्षेत्र में शनिवार को बड़े तालाब के कैचमेंट क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम ने संयुक्त कार्रवाई की। यह अभियान गौरा गांव और बिशनखेड़ी में चलाया गया, जहां निजी भूमि पर बने अवैध पक्के निर्माणों को बुलडोजर की मदद से हटाया गया। कार्रवाई के दौरान नगर निगम की भवन अनुज्ञा शाखा, राजस्व विभाग और पुलिस बल की टीमें मौके पर मौजूद रहीं, ताकि पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

मौके पर तहसीलदार कुणाल राउत, राजस्व निरीक्षक तुषार सहित अन्य अधिकारी कार्रवाई की निगरानी करते रहे। प्रशासन का कहना है कि बड़े तालाब का कैचमेंट क्षेत्र शहर के जल संरक्षण और पर्यावरण की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे में इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण या अतिक्रमण को हटाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई देर शाम तक जारी रही और आने वाले दिनों में भी कैचमेंट क्षेत्र में चिन्हित अन्य अवैध कब्जों के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बड़े तालाब के संरक्षण और कैचमेंट क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने के लिए अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Next Post

आगरा में खौफनाक वारदात: पत्नी ने पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, 45 दिनों तक करती रही लापता होने का नाटक

Sat Jul 4 , 2026
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा से रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, रूबी नाम की महिला ने अपने पति सुरेंद्र की हत्या कर शव को घर के बाथरूम में दफना दिया और ऊपर से प्लास्टर करवा दिया। इसके बाद वह करीब 45 दिनों तक […]

You May Like