आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा से रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, रूबी नाम की महिला ने अपने पति सुरेंद्र की हत्या कर शव को घर के बाथरूम में दफना दिया और ऊपर से प्लास्टर करवा दिया। इसके बाद वह करीब 45 दिनों तक पति के लापता होने का दावा करते हुए पुलिस के साथ उसकी तलाश का नाटक करती रही।
पुलिस का कहना है कि परिजनों की शंका के बाद पूछताछ में महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद बाथरूम की खुदाई में शव बरामद किया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
