
ओंकारेश्वर। सिंहस्थ 2028 को लेकर ओंकारेश्वर में विकास कार्यों की तैयारी तेज हो गई है। मंदिर परिसर विस्तार प्रोजेक्ट के लिए राजस्व विभाग ने फेज-1 और फेज-2 का सर्वे दो दिन में पूरा कर लिया।
एसडीएम पंकज वर्मा (आईएएस) के नेतृत्व में नायब तहसीलदार उदय मंडलोई, नगर परिषद और राजस्व टीम ने सर्वे किया।
शिवपुरी में 36 मकान और शेष 6 मकान, ब्रह्मपुरी में 6 मकान तथा प्रारंभिक रूप में 64 दुकानें चिन्हित की गईं। ममलेश्वर क्षेत्र के 6-7 मकानों का सर्वे भी पूरा हुआ। ब्रह्मपुरी प्रवेश द्वार से धर्मशाला तक दुकानों का सर्वे जारी है, जो आज-कल में पूरा होने की उम्मीद है।
एसडीएम वर्मा ने बताया कि अगले सप्ताह होने वाली बैठक में सर्वे का पूरा ब्यौरा प्रस्तुत किया जाएगा।
