गुना नोटकांड: थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

गुना:मध्यप्रदेश के गुना जिले में बहुचर्चित ‘नोटकांड’ मामले में पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। गुना एसपी अंकित सोनी ने धरनावदा थाना प्रभारी एसआई (SI) प्रभात कटारे सहित चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।निलंबित होने वाले पुलिसकर्मियों में साजिद हुसैन (ASI), देवेंद्र सिंह सिकरवार (प्रधान आरक्षक), सुंदर रमन (आरक्षक) शामिल हैं। प्रारंभिक जांच के दौरान इन चारों पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई थी, जिसके बाद एसपी ने यह कड़ा निर्णय लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी (DIG) अमित सांघी स्वयं इस पूरे घटनाक्रम की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि डीआईजी अमित सांघी ने देर रात तक संबंधित पुलिसकर्मियों से कड़ी पूछताछ की है।
गहन जांच के आदेश
डीआईजी अमित सांघी ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में केवल निलंबन ही काफी नहीं है, बल्कि एक विस्तृत और गहन जांच (Detailed Investigation) के आदेश भी दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा, “इस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच की जरूरत है ताकि सच्चाई सामने आ सके।”
विभाग में हड़कंप
इस बड़ी कार्रवाई के बाद जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि अनुशासनहीनता और संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले किसी भी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल, विभाग की आंतरिक जांच टीम सभी साक्ष्यों को खंगालने में जुटी है।

Next Post

रोहित-विराट में से कौन है IPL का असली बाजीगर? देखें चौंकाने वाले आंकड़े

Sun Mar 22 , 2026
IPL के 19वें सीजन से पहले ‘हिटमैन’ बनाम ‘किंग’ कोहली! जानें रोहित शर्मा और विराट कोहली के आंकड़ों की पूरी कहानी, किसने बनाए सबसे ज्यादा रन और किसके नाम हैं सबसे अधिक शतक? देश में रोहित शर्मा और विराट कोहली के फैंस की संख्या बेहद बड़ी है। आईपीएल में कई […]

You May Like