एसडीएम ने किया गेहूं खरीदी केंद्रों का निरीक्षण

आष्टा। रबी उपार्जन के अंतर्गत संचालित गेहूं खरीदी केंद्रों का एसडीएम नितिन कुमार टाले एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी मृगी अग्रवाल द्वारा सांवरिया वेयर हाउस, मुकाती किसान सेवा केंद्र एवं हरिओम वेयरहाउस पर संचालित उपार्जन केंद्रों का जायजा लिया गया. अधिकारियों ने केंद्रों पर किसानों के लिए उपलब्ध आवश्यक सुविधाओं जैसे पेयजल, शेड एवं अन्य व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की. केन्द्रों पर प्रतीक्षारत किसानों की तौल प्रक्रिया को तेज करने के लिए उपार्जन संस्थाओं को टोकन जारी करने तथा तौल कांटों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए. इस दौरान मुरावर संस्था सांवरिया वेयरहाउस को बिना गुणवत्ता जांच के सीधा ट्राली से बारदाना में गेहूं भरे जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.

 

Next Post

सीहोर में सुसाइड के दो मामले: मेल नर्स समेत दो लोगों ने फंदे पर झूलकर की आत्महत्या

Thu Apr 23 , 2026
सीहोर। बीती रात थाना कोतवाली क्षेत्र के पाटी मोहल्ला बडिय़ाखेड़ी और गंगा आश्रम क्षेत्र में अज्ञात कारणों के चलते दो युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है. जानकारी अनुसार अजब राव जिला अस्पताल में मेल नर्स के पद […]

You May Like