कक्षा 10वीं में मेरिट में आने पर BRCC ने निभाया वादा, छात्रा को घर पहुंचकर सौंपी शुल्क राशि

पथरिया/दमोह। प्रतिभाशाली छात्रों को प्रोत्साहित करने की मिसाल पेश करते हुए बीआरसीसी पथरिया ने कक्षा 10वीं में मेरिट में स्थान बनाने वाली छात्रा को घर पहुंचकर पुरस्कार स्वरूप कक्षा 11वीं की शुल्क राशि सौंपी.शासकीय प्राथमिक शाला देवरान में दिनांक 30 अप्रैल 2026 को आयोजित विदाई कार्यक्रम के दौरान बीआरसीसी को गांव की बेटी चंद्रवती सोलंकी की प्रतिभा के बारे में जानकारी मिली. शिक्षिका श्रीमती टीना साहू ने बताया कि चंद्रवती ने कक्षा 8वीं तक की शिक्षा गांव के शासकीय विद्यालय से ही प्राप्त की और इस वर्ष कक्षा 10वीं में 96.6 प्रतिशत अंक अर्जित किए.साथ ही मध्यप्रदेश में गणित विषय से ‘सुपर-100’ में भी अपना स्थान बनाया.छात्रा की इस उपलब्धि पर बीआरसीसी द्वारा पुरस्कार स्वरूप कक्षा 11वीं का शिक्षण शुल्क 6500 रुपये देने का वादा किया गया था.वादे को निभाते हुए मंगलवार को बीआरसीसी अपने साथ शिक्षिका श्रीमती शीला पटेल, राष्ट्रपति पदक पुरस्कार प्राप्त, श्रीमती टीना साहू, श्रीमती किरण पटेल, बालमुकुंद नामदेव एवं बीआरसी कार्यालय पथरिया के लेखपाल सुरेंद्र तिवारी को लेकर छात्रा के घर पहुंचे और पुरस्कार राशि सौंपी.इस अवसर पर परिवार के सदस्यों के साथ गांव की सरपंच भी उपस्थित रहीं.छात्रा और परिजनों ने बीआरसीसी व शिक्षकों का आभार जताया.

Next Post

तहसील कार्यालय के कोटवार ने अज्ञात कारणों से लगाई फांसी, मौत

Thu May 21 , 2026
रामपुरा। नगर के मध्य बादीपूरा मोहल्ला निवासी शब्बीर पिता मुबारक हुसैन उम्र 50 वर्ष जो की वर्तमान में तहसील कार्यालय रामपुरा में कोटवार के पद पर कार्यरत थे एवं अपनी पूरी जिम्मेदारी से सेवा दे रहे थे उन्होंने अज्ञात कारणो के चलते गत रात्रि फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त […]

You May Like