हटा थाना परिसर में पुलिस अधीक्षक ने किया जनसंवाद, समस्याएं सुनीं

दमोह। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी आज हटा पुलिस थाना परिसर पहुंचे, जहां जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में हटा विधायक उमादेवी खटीक और एसडीओपी कृष्णपाल सिंह, थाना प्रभारी सुधीर कुमार बेगी विशेष रूप से मौजूद रहे।जनसंवाद के दौरान पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्रवासियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर लोगों से फीडबैक लिया गया।

एसपी कलादगि ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य जनता के साथ समन्वय बनाकर क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करना है। आमजन की शिकायतों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश थाना प्रभारी को दिए गए।विधायक उमादेवी खटीक ने भी क्षेत्र की समस्याओं को लेकर पुलिस प्रशासन से सहयोग की अपील की।

Next Post

राजा हत्याकांड में नया खुलासा: सरेंडर से पहले शिलांग में सोनम के साथ रुका था परिवार

Thu Aug 6 , 2026
  इंदौर. कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में सुनवाई के दौरान अब घटनाक्रम ने नया मोड़ ले लिया है. शिलांग कोर्ट से लौटे राजा के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने दावा किया है कि मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी के आत्मसमर्पण से पहले उसका परिवार भी कई दिनों तक उसी गेस्ट हाउस […]

You May Like