बचपन में ही करोड़ों कमाने वाले मशहूर गायक और होस्ट आदित्य नारायण आज मना रहे अपना 39वां जन्मदिन, सात साल की उम्र में भरना पड़ा था इनकम टैक्स

मुंबई,  बॉलीवुड के दिग्गज गायक उदित नारायण के बेटे और मशहूर सिंगर-होस्ट आदित्य नारायण आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। संगीत की दुनिया में उनका सफर बेहद शानदार रहा है, जहां उन्होंने बचपन से ही अपनी गायकी और अभिनय से विशेष पहचान बनाई है।

बाल कलाकार के रूप में मिली अपार सफलता

आदित्य ने बचपन में 100 से अधिक गानों को अपनी आवाज दी, जिसमें फिल्म ‘मासूम’ का गाना ‘छोटा बच्चा जान के’ उनके करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। इस सफलता के चलते वह कम उम्र में ही एक बड़े चाइल्ड स्टार बन गए थे।

टैक्स भरने का दिलचस्प किस्सा

एक दिलचस्प खुलासा करते हुए आदित्य ने बताया कि बचपन में उनकी कमाई इतनी अधिक थी कि मात्र 7 साल की उम्र में उन्हें इनकम टैक्स भरना पड़ता था। हालांकि, बाद में उन्होंने टीवी होस्टिंग और गायन में अपनी एक अलग और सफल पारी खेली।

Next Post

आंदोलनकारियों पर नही होगी कार्रवाई: पुष्पराज

Thu Aug 6 , 2026
सिंगरौली :एनटीपीसी सिंगरौली ताप विद्युत परियोजना, शक्तिनगर में कार्यरत संविदा लोको पायलट एवं सहायक लोको पायलटों की लंबे समय से लंबित मांगों पर प्रबंधन ने सकारात्मक निर्णय लिया है।राष्ट्रीय कोलियरी श्रमिक संघ इंटक के अनुसार यह सफलता यूथ प्रदेश अध्यक्ष एवं महामंत्री लाल पुष्पराज सिंह के सतत प्रयासों और श्रमिक […]

You May Like