शेयर बाजार में भूचाल…औंधे मुंह गिरा IT सेक्टर, सेंसेक्स 772 अंक टूटा, निफ्टी भी गिरावट

शेयर बाजार में शुक्रवार को आईटी शेयरों में भारी गिरावट के चलते सेंसेक्स 772 अंक टूटकर 82,902 और निफ्टी 236 अंक गिरकर 25,571 पर खुला, निवेशक चिंतित।

भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को आईटी शेयरों में भारी बिकवाली के चलते निवेशकों के लिए कठिन दिन साबित हो रहा है। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स आज 772 अंक गिरकर 82,902 पर खुला, जबकि निफ्टी 50 236 अंक की कमजोरी के साथ 25,571 पर खुला।

पिछले सत्र की बात करें तो गुरुवार को सेंसेक्स 558 अंक गिरकर 83,674 और निफ्टी 236अंक गिरकर 25,807 पर बंद हुआ था। बाजार में व्यापक प्रॉफिट बुकिंग और आईटी शेयरों में बिकवाली ने गिरावट को बढ़ावा दिया।

एशियाई बाजारों में भी गिरावट

एशियाई बाजारों में शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई। जापान का निक्केई 225 1.69 प्रतिशत फिसला, जबकि टॉपिक्स 0.58 प्रतिशत गिरा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.48 प्रतिशत और कोस्डैक 1.36 प्रतिशत कम हुआ। हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स भी कमजोर शुरुआत का संकेत दे रहा है।

वॉल स्ट्रीट पर गुरुवार को अमेरिकी टेक शेयरों में बिकवाली के चलते नुकसान देखने को मिला। डॉउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 669.42 अंक या 1.34 प्रतिशत गिरकर 49,451.98 पर, S&P 500 108 अंक या 1.57 प्रतिशत गिरकर 6,832.76 पर और नैस्डैक कंपोजिट 469.32 अंक या 2.03 प्रतिशत गिरकर 22,597.15 पर बंद हुआ।

टेक शेयरों में गिरावट

एप्पल के शेयरों की कीमत 5 प्रतिशत गिर गई, एनवीडिया 1.61 प्रतिशत, एएमडी 3.58 प्रतिशत, अमेज़न 2.25 प्रतिशत, माइक्रोसॉफ्ट 0.63 प्रतिशत, मेटा प्लेटफॉर्म 2.82 प्रतिशत और टेस्ला 2.62 प्रतिशत कम हुई। भारत की खुदरा मुद्रास्फीति जनवरी में बढ़कर 2.75 प्रतिशत हो गई, जो लगातार तीसरे महीने बढ़ रही है।

रक्षा अधिग्रहण

रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने भारतीय वायुसेना, सेना, नौसेना और तटरक्षक बल की प्रमुख आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए 3.60 लाख करोड़ रुपये के पूंजी अधिग्रहण प्रस्तावों को मंजूरी दी। इसमें राफेल जेट, P8I विमान, एंटी-टैंक माइंस और अन्य शामिल हैं।

कच्चा तेल और सोने का हाल

सोने की कीमतें 0.1 प्रतिशत बढ़कर $4,926.79/औंस और चांदी 0.6 प्रतिशत बढ़कर $75.72 हो गईं। कच्चे तेल में हल्की बढ़त आई, ब्रेंट क्रूड 0.09 प्रतिशत बढ़कर $67.58 और WTI क्रूड 0.11 प्रतिशत बढ़कर $62.91 प्रति बैरल पर पहुंचा।

 

Next Post

हाईटेक गांव- जहां चोर आने से डरते हैं!

Fri Feb 13 , 2026
रतलाम:जिला मुख्यालय से 18 किलोमीटर दूर रतलाम जनपद में सेमलिया ग्राम पंचायत जिले का पहला हाईटेक गांव बन गया है. गांव के चप्पे-चप्पे पर आधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगे हैं. नाइट विजन कैमरे से रात में भी दिन जैसा एहसास होता है. यहाँ सुरक्षा के इंतजाम ऐसे हैं कि चोरों को […]

You May Like

Play sound