कोबरा से मचा हडक़ंप

जबलपुर: पनागर थानांतर्गत ग्राम पुरैना निवासी संतोष प्रजापति के घर में सुबह ग्यारह बजे से एक पांच फीट लंबा कोबरा नाग पूरे कक्ष में घूमता रहा और जोर जोर से फुफकार मारता दहशत का पर्याय बना हुआ था। परिजनों द्वारा सांप को भगाने के प्रयास किए गए, लेकिन असफल हो गए।

अंतत: दोपहर तीन बजे सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे को सूचना दी गई जिन्होंने मौके पर पहुंचकर रैस्क्यू करते हुए सांप को पकडक़र जंगल में छोड़ दिया। पकड़ा गया सांप कोबरा प्रजाति का नाग है।जो कि बेहद ख़तरनाक और जहरीला होता है। यद्यपि जब तक सांप से छेड़छाड़ ना की जाए तब तक सर्प किसी को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। सर्प के पकड़े जाने पर सभी ने राहत की सांस ली।

Next Post

12 इंच से ज्यादा बारिश, लेकिन तालाब ख़ाली

Sun Jul 5 , 2026
इंदौर: शहर में पिछले 5 दिनों से लगातार बातिश हो रही है. मौसम केंद्र के अनुसार पानी गिरने का आंकड़ा भी 12 इंच को पार कर गया है, लेकिन शहर के प्रमुख तालाबों में पानी नहीं आया है. दो तालाब तो सूखे ही है, जिनमें पानी ही नहीं है. इसका […]

You May Like