
उज्जैन। ग्राम कुमारड़ी से लापता 15 वर्षीय नाबालिग को 15 दिन बाद पुलिस ने खेत में बनी एक टपरी से खोज निकाला। नाबालिग को युवक बहला-फुसलाकर ले गया था और बंधक बनाकर रखा था। उसने नाबालिक को शादी का झांसा देकर कई बार गलत काम किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है जिसके खिलाफ दर्ज अपहरण की धारा के साथ दुष्कर्म और पास्को एक्ट की धारा का इजाफा किया गया है।
घट्टिया थाना क्षेत्र की रहने वाली बालिका 10 जून को लापता हो गई थी, जो मूल रूप से नागदा की रहने वाली थी बालिका का परिवार थाना क्षेत्र के ग्राम में खेत पर हाली का काम करता है। बालिका के लापता होने पर परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में अपहरण का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। थाना प्रभारी करण खोवाल ने बताया कि बालिका की तलाश के लिए साइबर सेल की मदद ली। परिवार और संदेही लोगों के मोबाइल कॉल डिटेल खंगालने पर एक संदिग्ध नंबर सामने आया। पुलिस ने लोकेशन ट्रेस करते हुए ग्राम बड़ौद में दबिश दी और वहां से आरोपी धर्मेंद्र पिता करण सिंह नायक 20 साल निवासी किशनपुरा, थाना कानड़, जिला आगर) को धरदबोचा। साथ ही नाबालिग लडक़ी को भी अपने कब्जे में लिया। नाबालिग से पूछताछ करने पर सामने आया कि धर्मेंद्र और नाबालिग के बीच फोन पर बातचीत होती थी।
पकड़े जाने के डर से मोबाइल तोड़ दिया
10 जून को आरोपी उसे बहला-फुसलाकर ग्राम कोटड़ी ले गया। वहां एक खेत में बनी टापरी (झोपड़ी) में आरोपी ने नाबालिग के साथ 3 से 4 बार दुष्कर्म किया और 10 दिनों तक उसे पत्नी बनाकर रखा। पकड़े जाने के डर से आरोपी ने अपना मोबाइल और सिम कार्ड तोडक़र जंगल में फेंक दिए थे। थाना प्रभारी के अनुसार मामला नाबालिग से जुड़ा होने और के साथ गलत काम होने की बात सामने आने पर आरोपी के खिलाफ धारा 64(2) एम, 65 (1), 87 भारतीय न्याय संहिता एवं 5 एल/6 पाक्सो एक्ट का इजाफा किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।हिस्सों में देखा जा सकेगा।
