मनीष पुरी से रिंग रोड को जोड़ने वाली लिंक रोड के मध्य से हटाए पोल

इंदौर: शहर के इंफ्रास्ट्रख्र को सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में नगर निगम द्वारा लगातार कार्य किए जा रहे हैं. इसी क्रम में विगत दिनों महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं आयुक्त क्षितिज सिंघल द्वारा झोन क्रमांक 10 के अंतर्गत साकेत नगर, तिलक नगर एवं मनीष पुरी क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण किया गया था. निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे.

निरीक्षण के दौरान झोन क्रमांक 10, वार्ड क्रमांक 42 अंतर्गत मनीष पुरी को रिंग रोड से जोड़ने वाली लिंक रोड के निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया गया. इस दौरान उन्होंने संबंधित विद्युत विभाग को तत्काल प्रभाव से पोल शिफ्टिंग एवं ट्रांसफार्मर हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे.महापौर व आयुक्त निर्देशों के पालन में त्वरित कार्रवाई करते हुए झोन 10, वार्ड 42 अंतर्गत मनीष पुरी से रिंग रोड तक जाने वाले लिंक रोड पर बाधित 12 विद्युत पोल एवं 4 ट्रांसफार्मर हटाने की कार्रवाई पूर्ण कर ली गई है।

उक्त कार्रवाई विद्युत विभाग के समन्वय से नियमानुसार की गई. इस अवसर पर अधिकारियों ने बताया कि लिंक रोड का निर्माण पूर्ण होने से मनीष पुरी क्षेत्र के रहवासियों को रिंग रोड तक सीधा एवं सुगम संपर्क मार्ग उपलब्ध होगा, जिससे यातायात का दबाव कम होगा तथा क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी। साथ ही, सड़क निर्माण के पूर्ण होने से क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलेगी.

Next Post

बजरंग नगर की बैकलेन बनी थ्री आर थीम आधारित गेमिंग जोन

Sun Feb 15 , 2026
इंदौर: महापौर पुष्यमित्र भार्गव के निर्देशन में स्वच्छता के मामले में देश का सिरमौर इंदौर अब अपनी गलियों और बैकलेन की तस्वीर बदल रहा है. वार्ड 27, बजरंग नगर में नगर निगम और क्षेत्रीय रहवासियों के साझा प्रयासों से एक पुरानी बैकलेन को थ्री आर (रिड्यू•ा, रियू•ा, रिसायकल) थीम पर […]

You May Like