जिला न्यायालय में तीन दिवसीय योग अभियान का हुआ शुभारंभ

जबलपुर: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर द्वारा प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में प्रधान जिला न्यायालय परिसर में 19 जून से 21 जून तक आयोजित तीन दिवसीय योग अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान का उद्देश्य न्यायाधीशगण एवं न्यायालयीन कर्मचारियों के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना तथा स्वस्थ कार्य संस्कृति को प्रोत्साहित करना है।

अभियान के प्रथम दिवस आयोजित योग सत्र में समस्त न्यायाधीशगण एवं न्यायालयीन कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सामूहिक योगाभ्यास एवं प्राणायाम किया। योग प्रशिक्षक अनुज श्रीवास्तव द्वारा प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान की वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक विधियों का अभ्यास कराया गया। साथ ही योग के नियमित अभ्यास से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभों के संबंध में भी विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष कृष्णमूर्ति मिश्र ने कहा कि न्यायिक दायित्व अत्यंत संवेदनशील, उत्तरदायित्वपूर्ण एवं चुनौतीपूर्ण होते हैं, जिनके निर्वहन के दौरान मानसिक दबाव एवं तनाव का सामना करना पड़ता है। ऐसी परिस्थितियों में योग एक प्रभावी माध्यम के रूप में कार्य करता है, जो न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है, बल्कि मानसिक एकाग्रता, आत्मानुशासन, सकारात्मक सोच, कार्यकुशलता एवं तनाव प्रबंधन की क्षमता को भी विकसित करता है

Next Post

नीरज चोपड़ा चौथे स्थान पर रहे, लेकिन राष्ट्रमंडल खेल क्वालिफिकेशन मार्क हासिल किया

Sat Jun 20 , 2026
दोहा, (वार्ता) नीरज चोपड़ा दोहा डायमंड लीग 2026 में शुक्रवार को चौथे स्थान पर रहे लेकिन उन्होंने राष्ट्रमंडल खेल क्वालिफिकेशन मार्क हासिल कर लिया। श्रीलंका के रमेश तरंगा पथिरागे ने इस मुकाबले में जीत हासिल की। नीरज चोपड़ा पीठ की चोट से उबरने के बाद कॉम्पिटिशन में लौटे। उन्होंने कतर […]

You May Like