दो युवकों को अवैध हथियारों के साथ दबोचा

इंदौर:पुलिस ने देर रात अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई कर दो युवकों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया. आरोपियों से धारदार हथियार बरामद किए हैं. लसूड़िया पुलिस ने लोहा मंडी रोड से 19 वर्षीय मोहित केवड़ा, निवासी बेड़गांव तहसील सतवास जिला देवास, हाल निवासी पवन नगर मूसाखेड़ी को पकड़ा.

आरोपी के पास से एक धारदार लोहे का छुरा जब्त किया. इसी तरह पलासिया पुलिस ने पीडब्ल्यूडी ऑफिस के सामने, रविन्द्र नगर मेन रोड से 18 वर्षीय गौरव बोरासी, निवासी बड़ी ग्वालटोली को गिरफ्तार कर उसके पास से धारदार कटार बरामद की. दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है.

Next Post

तूफानी पारी: CSK के इस बल्लेबाज ने ठोका तूफानी शतक, एक ओवर में लगाए 6 छक्के

Wed Aug 27 , 2025
चेन्नई, 27 अगस्त। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के एक युवा बल्लेबाज ने हाल ही में बुची बाबू टूर्नामेंट के एक मैच में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सबको चौंका दिया है। इस खिलाड़ी ने एक ही ओवर में 6 छक्के जड़ते हुए, महज कुछ ही गेंदों […]

You May Like