जबलपुर: लार्डगंज थाना अंतर्गत 41 नंबर स्कीम जीरो डिग्री पुलिस चौकी यादव कॉलोनी के पास बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए तीन दोस्तोंं को रोक लिया और एक पर डंडे, धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस बीच युवक की सोने की चैन गिर गई जो नहीं मिली। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक उदय जैन निवासी गोपालबाग कातवाली ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह भोपाल विजन आईएएस एकेडमी में कोचिंग कर रहा है।
एक नवम्बर को अपने घर जबलपुर आया था। गुरूवार को दोस्त राघव जायसवाल और शुभम जाधव के साथ अंहिसा चौक विजय नगर से मोमोस खा कर वापस लौट रहा था। लगभग रात्रि 10.15 बजे जैसे ही 41 नंबर स्कीम जीरो डिग्री पुलिस चौकी यादव कालोनी पहुंचा तो राघव जायसवाल की गाडी को अज्ञात चार लडको ने अपनी गाडी से ओवरटेक किया इस बात चारों विवाद करने लगे। उसने मना किया तो डंडे एवं धारदार हथियार से उस पर हमला कर चोट पहुंचा दी। राघव और शुभम जाधव ने बीच-बचाव किया है झूमाझटकी के दौरान उसकी सोने की चैन गिर गई।
बचाने रूके ठेकेदार पर भी हमला, कार में तोडफ़ोड़
वहीं पकंज अग्रवाल पिता स्व. जे. एल. अग्रवाल 49 वर्ष निवासी साकेत नगर उखरी रोड ने रिपोर्ट कराई कि वह सरकारी ठेकेदारी व बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर का काम करता है। बीती रात कार सेे जा रहा था रास्ते में दो युवकों को चार लड़के मार रहे थे। बीच बचाव का प्रयास किया तो उस पर भी चारों ने हमला किया। उसकी कार में तोडफ़ोड़ कर चारों अपनी बाइकों से भाग गए। पुलिस ने ठेकेदार की रिपोर्ट पर भी अज्ञात आरोपियों पर प्रकरण दर्ज किया है।
