तेलंगाना कैबिनेट ने बड़े सुधारों को मंजूरी दी

हैदराबाद, 25 नवंबर (वार्ता) तेलंगाना कैबिनेट ने आउटर रिंग रोड (ओआरआर) के अंदर और आसपास मौजूद 27 शहरी स्थानीय निकाय को मिलाकर ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (जीएचएमसी) का विस्तार तथा अन्य महत्वपूर्ण फैसलों को मंगनवार को मंजूरी दी।

उद्योग और आईटी मंत्री डी श्रीधर बाबू ने मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि हैदराबाद तेलंगाना कोर शहरी क्षेत्र के तहत आने वाली सभी नगरपालिकाओं और निगमों को जीएचएमसी में मिला दिया जाएगा। कैबिनेट ने विलय को आसान बनाने के लिए जीएचएमसी अधिनियम और तेलंगाना नगर निगम अधिनियम में बदलावों को भी मंजूरी दी।

श्री बाबू ने ऊर्जा क्षेत्र के बाबत कहा कि कैबिनेट ने एनपीडीसीएल और एसपीडीसीएल के अलावा राज्य में तीसरा डीआईएससीओएम बनाने को मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि सभी कृषि ऊर्जा कनेक्शन, लिफ्ट इरिगेशन स्कीम, मिशन भगीरथ, सेफ ड्रिंकिंग वॉटर स्कीम और एचएमडब्ल्यूएसएसबी पावर नेटवर्क को इस नए डीआईएससीओएम के तहत लाया जाएगा।

 

Next Post

अमेरिकी शुल्कों के बावजूद भारत के वस्तु निर्यात में वृद्धि बनी हुई है: गोयल

Tue Nov 25 , 2025
नयी दिल्ली, 25 नवंबर (वार्ता) दुनिया के सबसे बड़े बाजार अमेरिका में भारत के माल पर 50 प्रतिशत के ऊंचे शुल्क के बावजूद वस्तु एवं सेवाओं के निर्यात में कुल मिलाकर वृद्धि जारी है और सरकार निर्यात के क्षेत्र में बाजारों के विविधीकरण की रणनीति पर काम कर रही है। […]

You May Like