शेनझेन (चीन), 05 सितंबर (वार्ता) भारत के सात्विकसराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी जोड़ी ने शानिवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए चाइना मास्टर्स के युगल के फाइनल में जगह बना ली है। आज यहां खेले गये सेमीफाइनल में सात्विक और चिराग की जोड़ी ने मलेशिया के नूर मोहम्मद अज्रियन और टैन वी किओंग की जोड़ी को 21-16, 18-21, 21-11 से हराकर चाइना मास्टर्स के फाइनल में प्रवेश किया।
अब फाइनल में भारतीय जोड़ी का मलेशियाई जोड़ी काई वुन टी/रॉय किंग याप या चीन की जोड़ी हे जी टिंग/रेन जियांग यू में से किसी एक का सामना करेंगे।
