मोबाइल छोड़ मैदान पहुंचे बच्चे, कराटे के दांव-पेंच से दिखाया दम

नीमच। मोबाइल और ऑनलाइन दुनिया से दूर होकर शहर के बच्चों ने खेल मैदान में अपने हुनर और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। किलेश्वर मंदिर परिसर में जिला कराटे एसोसिएशन की ओर से आयोजित 5वीं जिला स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में 3 से 20 वर्ष आयु वर्ग के 50 से अधिक खिलाडिय़ों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नन्हे खिलाडिय़ों से लेकर युवाओं तक ने काता और कुमिते विधाओं में दमदार प्रदर्शन कर पदक अपने नाम किए।

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. लाड धाकड़, कवयित्री डॉ. प्रेरणा ठाकरे, हिमांगिनी त्रिवेदी एवं अर्पिता मित्तल ने किया। अतिथियों का स्वागत जिला कराटे एसोसिएशन की जनरल सेक्रेटरी एवं मध्यप्रदेश वुमन्स कराटे एसोसिएशन की चेयरमैन सेंसई मीरा थापा, प्रशिक्षक रितिका राणा, परीधी परदेशी, कृष्णा गोयल, विशाल यादव, जसप्रीत सिंह, संस्कार शर्मा एवं कोषाध्यक्ष पवन कुमरावत ने किया।

प्रतियोगिता में बच्चों ने विभिन्न आयु वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुकाबलों के दौरान खिलाडिय़ों में गजब का उत्साह नजर आया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को पदक देकर सम्मानित किया गया।

अर्पिता मित्तल ने कराटे प्रशिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए सभी ऑफिशियल प्रशिक्षकों को अपनी ओर से किट बैग भेंट किए। डॉ. लाड धाकड़ ने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों के लिए आत्मरक्षा का प्रशिक्षण बेहद जरूरी है। कराटे न केवल शारीरिक मजबूती देता है, बल्कि बच्चों के मानसिक विकास और आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है। हर बच्चे को आत्मरक्षा का हुनर सीखना चाहिए।

डॉ. प्रेरणा ठाकरे ने कहा कि आज बच्चे खेलों में भी अपना बेहतर करियर बना रहे हैं। कराटे केवल खेल नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, आत्मरक्षा और भविष्य में करियर बनाने का माध्यम भी है।

विजेताओं को मेडल देकर किया सम्मानित

समापन समारोह में डॉ. योगेंद्र धाकड़, हॉकी एसोसिएशन सचिव बाबूराम क्षेत्री, बास्केटबॉल कोच मीनाक्षी सिसोदिया, डिप्टी कमांडेंट सीआरपीएफ गोविंद सिंह, सेवानिवृत्त सीआरपीएफ इंस्पेक्टर राज बहादुर प्रधान, समाजसेवी मानस बारिया, थापा कराटे एकेडमी डायरेक्टर सृजना अंकित थापा एवं संयुक्त सचिव प्रकाश परदेशी ने विजेता खिलाडिय़ों को मेडल प्रदान किए। अतिथियों ने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते हुए जीवन में निरंतर आगे बढऩे की प्रेरणा दी।

जिला कराटे एसोसिएशन द्वारा नीमच में प्रतिदिन शाम के समय सीआरपीएफ स्थित जिम्नेजियम हॉल में कराटे प्रशिक्षण दिया जाता है। एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक अरोरा, उपाध्यक्ष दीपक थापा, टेक्निकल डायरेक्टर अश्फाक अहमद, कोषाध्यक्ष पवन कुमरावत, संयुक्त सचिव प्रकाश परदेशी, डायरेक्टर सृजना अंकित थापा सहित पदाधिकारियों ने विजेता खिलाडिय़ों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। संचालन रितिका राणा एवं परीधी परदेशी ने किया तथा आभार पवन कुमरावत ने माना।

Next Post

रुपया दो पैसे टूटा

Fri Sep 11 , 2026
मुंबई, 11 सितंबर (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया गुरुवार को दो पैसे टूट गया और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 95.54 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा में यह लगातार पांचवी गिरावट है। पिछले कारोबारी दिवस पर यह 44 पैसे टूटकर 95.52 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी। […]

You May Like