देश की सुरक्षा के लिए ‘प्रहार’ नीति तैयार, गृह मंत्रालय ने पहली बार जारी की राष्ट्रीय आतंकवाद-विरोधी नीति, ड्रोन और साइबर खतरों से निपटने का ब्लूप्रिंट

नई दिल्ली | केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने देश की पहली ‘नेशनल काउंटर टेररिज्म पॉलिसी’ जारी कर दी है, जिसे ‘प्रहार’ (PRAHAAR) नाम दिया गया है। इस ऐतिहासिक दस्तावेज़ में स्पष्ट किया गया है कि भारत सीमा पार से राज्य-प्रायोजित आतंकवाद और जिहादी संगठनों की साजिशों का सामना कर रहा है। पॉलिसी में विशेष रूप से पंजाब और जम्मू-कश्मीर जैसे क्षेत्रों में ड्रोन तकनीक के गलत इस्तेमाल और रासायनिक, जैविक तथा परमाणु (CBRNED) सामग्रियों तक आतंकियों की पहुँच को रोकने को सबसे बड़ी चुनौती बताया गया है।

गृह मंत्रालय के अनुसार, आतंकी समूह अब सोशल मीडिया, डार्क वेब और क्रिप्टो वॉलेट जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर गुमनाम रूप से सक्रिय हैं। इस पर अंकुश लगाने के लिए इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) का ‘मल्टी एजेंसी सेंटर’ (MAC) रियल टाइम डेटा शेयरिंग के लिए नोडल प्लेटफॉर्म के रूप में काम करेगा। नीति में आतंकी फंडिंग और हथियारों के अवैध सिंडिकेट को ध्वस्त करने पर विशेष जोर दिया गया है। साथ ही, पावर ग्रिड, रेलवे और परमाणु ऊर्जा जैसे संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए अत्याधुनिक उपकरणों और ‘स्टेट-ऑफ-द-आर्ट’ टेक्नोलॉजी का उपयोग अनिवार्य किया गया है।

आतंकवाद विरोधी इस नई नीति में केवल सैन्य कार्रवाई ही नहीं, बल्कि युवाओं को कट्टरपंथ से बचाने के लिए ‘ग्रेडेड पुलिस एक्शन’ का भी प्रावधान है। इसमें समुदाय के धार्मिक नेताओं, उदारवादी प्रचारकों और गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) की मदद ली जाएगी ताकि भटके हुए युवाओं को मुख्यधारा में वापस लाया जा सके। इसके अलावा, नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) को बड़े हमलों का जवाब देने के लिए मुख्य नोडल एजेंसी बनाया गया है, जो राज्य पुलिस बलों की क्षमता निर्माण में भी सहयोग करेगी।

Next Post

दिल्ली से लेह जा रहे स्पाइसजेट विमान का हवा में इंजन फेल, 150 यात्रियों की जान पर बनी, पायलट की सूझबूझ से दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग

Tue Feb 24 , 2026
नई दिल्ली | दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से लेह के लिए उड़ान भरने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट SG 121 में टेकऑफ के कुछ ही समय बाद बड़ा तकनीकी फॉल्ट आ गया। विमान के इंजन नंबर 2 ने अचानक काम करना बंद कर दिया, जिससे विमान में सवार लगभग […]

You May Like

मनोरंजन