दही की सब्जी : क्या आपने ट्राई की आयुष्मान खुराना की फेवरेट दही की सब्जी, रेसिपी भी है बहुत आसान; नोट करें

आयुष्मान खुराना अपनी एक्टिंग और सिंगिंग के टैलेंट में तो माहिर हैं ही, लेकिन वो खाने में भी माहिर है। एक इंटरव्यू में उन्होंने दही की सब्जी को अपना फेवरेट बताया। आइए जानते हैं रेसिपी।

गर्मियों में कुछ ठंडा, हल्का और चटपटा खाने का मन करता है। ऐसे में दही सब्जी से बेहतर और क्या हो सकता है। यह एक स्वाद से भरपूर और झटपट बनने वाली रेसिपी है। दही की ठंडक, मसालों का तड़का और ताजगी से भरे हरे पत्ते, सब मिलकर इसे एक कंप्लीट समर डिश बनाते हैं।

इसे आप रोटी, पराठे या पुलाव के साथ बड़े ही चाव से खा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे आसानी से मिनटों में दही की चटपटी और हेल्दी सब्जी बना सकते हैं।

दही की सब्जी बनाने के लिए सामग्री

  • ताजा और गाढ़ा दही- 1 कप
  • बारीक कटे प्याज: 2 मध्यम
  • बारीक कटी हरी मिर्च: 1-2
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट: 1 छोटा चम्मच
  • जीरा और राई: 1/2 छोटा चम्मच (तड़का के लिए)
  • हल्दी पाउडर: 1/4 छोटा चम्मच
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर: 1 चम्मच (रंग के लिए)
  • धनिया पाउडर: 1 चम्मच
  • गरम मसाला: 1/2 छोटा चम्मच
  • कसूरी मेथी: 1 चम्मच
  • नमक: स्वाद अनुसार
  • तेल या घी: 2 बड़े चम्मच
  • हरा धनिया: बारीक कटी हुई (गार्निश के लिए)

दही की सब्जी बनाने की विधि

सबसे पहले एक पैन में तेल डालेंगे और इसे मध्यम आंच पर गरम होने देंगे। जब तेल गरम हो जाए, तो इसमें जीरा, राई, हरी मिर्च, कटी प्याज डाल देंगे। फिर सभी चीजों को तब तक भूनें जब तक प्याज का रंग हल्का गुलाबी न हो जाए। इसके बाद इसमें नमक, हल्दी, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर डालकर मिलाएं। फिर आंच बंद कर दें। जब पैन हल्का ठंडा हो जाएं, तो इसमें दही को धीरे-धीरे इस मसाले में डालेंगे और लगातार चलाते रहेंगे।

जब मसाले और दही अच्छी तरह से मिक्स हो जाएं, तो गैस दोबारा से ऑन करेंगे। गरम तेल में दही डालने से दही फट सकती है। अब पैन को दुबारा हल्की आंच पर चढ़ाएं। इसे चलाते हुए कुछ देर के लिए पकाएं। जब तेल ऊपर आने लगे, तो गरम मसाला और धनिया पत्ती से गार्निश करें और आंच बंद कर दें। आपकी सब्जी तैयार है। अब इस गरम-गरम टेस्टी चटपटी दही की सब्जी को पराठे के साथ परोसें और आनंद लें। कई जगहों पर इसे चावल के साथ भी खाया जाता है।

Next Post

बिजली बिल के नाम पर साइबर ठगी का नया जाल

Sat May 30 , 2026
इंदौर: सावधान! बिजली कंपनी एपीके फाइल नहीं भेजती, साइबर ठगों के नए जाल से बचें. साइबर अपराधियों ने अब बिजली बिल और बिजली कटौती के नाम पर लोगों को ठगने का नया तरीका अपनाया है.बिजली वितरण कंपनी ने उपभोक्ताओं को चेतावनी जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि कंपनी कभी […]

You May Like