जुआ फड़ पर छापा, सात पकड़ाए 

जबलपुर। उजारपुरवा में सजे जुआ फड़ पर लार्डगंज पुलिस ने छापा मार कार्यवाही करते हुए सात जुआडियों को रंगे हाथ पकड़ा है। जिनके कब्जे से 8 हजार 950 रूपये जप्त किये गये हैं।

टीआई नवल सिंह आर्य ने बताया कि शौचालय के बाजू से उजारपुरवा में ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ मन्ना खेल रहे अतुल चौरसिया निवासी मिलौनीगंज, सलमान खान निवासी गोहलपुर, ओमकार वर्मा निवासी कृष्णा नगर माढ़ोताल, राहुल महोरे निवासी उजारपुरवा, गजानंद मेहरा निवासी नई बस्ती रांझी, राजेन्द्र सेन, चंद्रका प्रसाद उर्फ मोनू साहू दोनों निवासी लार्डगंज को घेराबंदी कर पकड़ा गया है। जुआरियों के पास एवं फड़ से 8 हजार 950 रूपये एवं ताश के पत्ते जप्त करते हुये जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

Next Post

अनियंत्रित होकर पिकअप गड्डे में गिरी, चालक की मौत  

Sun Jan 25 , 2026
जबलपुर। पनागर में अनियंत्रित होकर पिकअप गड्डे में गिर गई। हादसे में चालक की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि रविवार को लालजी विश्वकर्मा 74 वर्ष निवासी आरटीओ आफिस के पास करमेता माढ़ोताल ने सूचना दी कि वह ठेकेदारी करता है, उसका बेटा रविशंकर विश्वकर्मा अपोलो कम्पनी जबलपुर […]

You May Like