अनियंत्रित होकर पिकअप गड्डे में गिरी, चालक की मौत  

जबलपुर। पनागर में अनियंत्रित होकर पिकअप गड्डे में गिर गई। हादसे में चालक की मौत हो गई है।

पुलिस ने बताया कि रविवार को लालजी विश्वकर्मा 74 वर्ष निवासी आरटीओ आफिस के पास करमेता माढ़ोताल ने सूचना दी कि वह ठेकेदारी करता है, उसका बेटा रविशंकर विश्वकर्मा अपोलो कम्पनी जबलपुर की बोलेरो पिकअप क्रमांक एमपी 20 जीबी 4426 चलाता है। बेटा रविशंकर कटनी से गाड़ी खाली कर जबलपुर वापस आ रहा था, जैसे ही रजबाड़ा ढाबा के पास पनागर पहुॅचा बोलेरो पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर रोड़ से उतरकर गड्डे में गिर जाने से बेटे को शरीर में गम्भीर चोटें आने से 108 एम्बुलेंस से शासकीय अस्पताल पनागर लेकर आये जहां डाक्टर ने चैक कर उसके बेटे रविशंकर विश्वकर्मा 36 वर्ष को मृत घोषित कर दिया।

Next Post

रायखेड़ी धाम लूट का आरोपी राहतगढ़ में पकड़ा

Sun Jan 25 , 2026
सागर। विदिशा जिले के गंजबासोदा स्थित ग्राम रायखेड़ी धाम में हथियारबंद बदमाशों द्वारा एक परिवार को बंधक बनाकर की गई 77 लाख लूट के एक आरोपी को राहतगढ़ पुलिस ने पकडक़र 55 लाख रुपए से अधिक का मशरुका बरामद किया है. तीन आरोपी फरार हो गए हैं. पुलिस से मिली […]

You May Like