डेढ़ लाख की अड़ीबाजी,चाय दुकानदार पर चाकू से वार

जबलपुर। हनुमानताल थाना अंतर्गत हुसैनिया मस्जिद के पास चाय दुकानदार पर डेढ़ लाख रुपये की रंगदारी न देने पर चाकू से हमला कर दिया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़ित को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, मदार छल्ला निवासी 26 वर्षीय मोइनुद्दीन अहमद की हुसैनिया मस्जिद के पास चाय की दुकान है। करीब एक साल पहले मोइनुद्दीन का विवाद अर्सलान उर्फ छिद्दा के भाई अयान से हुआ था, जिसकी रिपोर्ट अयान ने थाने में दर्ज कराई थी। इसी बात की खुन्नस पाले अर्सलान उर्फ छिद्दा की मोइनुद्दीन की चाय दुकान पर आ धमका।

दुकान पर पहुंचते ही आरोपी ने मोइनुद्दीन से कहा कि तूने मेरे भाई को मारा था, जिसके इलाज में डेढ़ लाख रुपये खर्च हुए हैं, मुझे वो पैसे अभी दे। जब पीड़ित मोइनुद्दीन ने अड़ीबाजी की रकम देने से साफ मना कर दिया, तो आरोपी अर्सलान आगबबूला हो गया चाकू से मोइनुद्दीन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे वह लहुलूहान हो गया। चीख-पुकार मचने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देता हुआ वहां से भाग निकला।

Next Post

एसआई प्रभाकर ने संभाली पुलिस कंट्रोल रूम की कमान

Sat Sep 12 , 2026
जबलपुर। जिले की कानून व्यवस्था और पुलिसिंग को अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए पुलिस कप्तान संपत उपाध्याय ने फेरबदल करते हुए सब इंस्पेक्टर प्रभाकर सिंह को पुलिस कंट्रोल रूम का नया प्रभारी नियुक्त किया है। श्री प्रभाकर सिंह की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली, त्वरित निर्णय लेने की क्षमता और पुलिसिंग के लंबे […]

You May Like