सुशासन दिवस पर पुलिस उपायुक्त ने दिलाई सुशासन की शपथ

भोपाल: सुशासन दिवस के अवसर पर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय श्रीमती श्रद्धा तिवारी ने आज सुबह कमिश्नर कार्यालय प्रांगण में कार्यालयीन स्टाफ को सुशासन की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुशासन के उच्चतम मापदंडों के अनुरूप अपने कर्तव्यों का ईमानदारी, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का संकल्प दिलाया।

शपथ कार्यक्रम के दौरान श्रीमती तिवारी ने कहा कि सुशासन का मूल उद्देश्य जनता को समयबद्ध, निष्पक्ष और संवेदनशील सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से कार्यसंस्कृति में अनुशासन, जवाबदेही और सेवा भाव को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और सभी ने सुशासन के सिद्धांतों को अपने कार्य में आत्मसात करने का संकल्प लिया।

Next Post

2 घंटे चकाजाम करने वालों पर एफआईआर दर्ज

Wed Dec 24 , 2025
जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत चुंगी नाका में हत्या के विरोध में सोमवार को दो घंटे तक राजमार्ग पर चकाजाम करने वालों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है जिसमेे 25 नामजद आरोपी बने है।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार शाम को दीनदयाल चौक में ई रिक्शा चालक […]

You May Like