मेट्रो ने रेलवे स्पॉन की गर्डर डाली

इंदौर: मैट्रो रेल कार्पोरेशन ने रेलवे स्पॉन की गर्डर डाल दी है. इसके साथ ही 17 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड लाइन का अंतिम ज्वाइंट भी हो गया. करीब 34 मीटर लंबी गर्डर लांच की गई है. इसके अलावा दोनों ओर 34-34 मीटर की अन्य गर्डर भी लांच की गई है.मेट्रो रेल कार्पोरेशन द्वारा कल रात 12 से सुबह 5 बजे के बीच रेलवे पटरी के उपर गर्डर लांच करने का कार्य किया गया. मेट्रो अधिकारियों ने तय समय में काम शुरू किया और सुबह 4.30 बजे गर्डर लांच काम खत्म कर दिया.

इसके साथ ही मैट्रो की गांधीनगर से लेकर रेडिसन चौराहे तक 17 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड लाइन में गर्डर लांच करने का काम खत्म हो गया. रेलवे स्पॉन में 38 मीटर लंबी गर्डर डालने का कार्य किया गया. साथ ही दोनों ओर 34-34 मीटर की दो अन्य गर्डर भी डाली गई. अब उक्त हिस्से में पटरी बिछाने का काम किया जाएगा. पटरी बिछाने का काम खत्म होते ही मैट्रो के 17 किलोमीटर हिस्से का कार्य पूर्ण हो जाएगा. बाकी रहेगा तो सिर्फ 11 स्टेशनों का काम, जिसको मेट्रो अधिकारी जल्द से जल्द पूरा करने में लगेंगे. गर्डर लांच करने के कार्य की पुष्टि एलिवेटेड प्रभारी आर एस राजपूत ने की है.

Next Post

सांवेर रोड और पोलोग्राउंड क्षेत्र में इंडस्ट्री के लिए दिए 60 प्लॉट निरस्त होंगे

Thu Apr 17 , 2025
इंदौर: शहर में पोलोग्राउंड और सांवेर रोड पर उद्योग विभाग द्वारा इंडस्ट्री के लिए दिए गए प्लॉट निरस्त करने की अनुशंसा की गई. यह अनुशंसा उद्योग मंत्रालय भोपाल को भेजी गई है. बताया जाता है कि उद्योग के प्लॉट लेकर इंडस्ट्री नहीं डालते हुए आवंटित जमीन का किराया ले रहे […]

You May Like